छत्तीसगढ़

बेमौसम बारिश से उपार्जन केंद्रों में भण्डारित धान को सुरक्षित रखने के सख्त निर्देश उपार्जन केंद्रों में तिरपाल एवं पाॅलीथीन की व्यवस्था नहीं करने वाले धान खरीदी केंद्र के प्रभारी के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही

बेमौसम बारिश से उपार्जन केंद्रों में भण्डारित धान को सुरक्षित रखने के सख्त निर्देश
उपार्जन केंद्रों में तिरपाल एवं पाॅलीथीन की व्यवस्था नहीं करने वाले धान खरीदी केंद्र के प्रभारी के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही

मुंगेली सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर विगत 01 दिसम्बर से धान खरीदी का कार्य उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। खरीदे गये धान को प्रारंभिक तौर पर उपार्जन केंद्रों में भण्डारित किया जा रहा है। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिले में बेमौसम बारिश से उपार्जन केंद्रों में भण्डारित धान को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है। उन्होने बताया कि राज्य शासन द्वारा भण्डारित धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में केपकव्हर और तिरपाल, पाॅलीथीन, ड्रेनेज आदि की व्यवस्था के निर्देश दिये गये है। उन्होने धान को व्यवस्थित तरीके से तालपत्री से ढ़ंककर रखने और उपार्जन केंद्रों में पानी निकासी की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये है। उन्होने कहा है कि धान उपार्जन केंद्रों में केपकव्हर, तिरपाल, पाॅलीथीन और ड्रेनेज आदि की व्यवस्था नहीं करने वाले धान उपार्जन केंद्रों के प्रभारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिए सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं को निर्देश दिये है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button