क्रेशर प्लांट के खदान से मिली युवक की लाश,

कबीरधाम:
दिनांक 22 मई 2026 को दीपक तिवारी पिता रेवती रमन तिवारी उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी गौरमाटी, हाल मुकाम शांति नगर लोहारा के संबंध में थाना लोहारा में गुम इंसान दर्ज किया गया था, जो दिनांक 21 मई 2026 की रात्रि से लापता था। आज दिनांक 23 मई 2026 को शांति नगर स्थित क्रेशर प्लांट परिसर में उसका शव बाइक सहित मिला है। प्रथम दृष्टया घटना स्वयं के दुर्घटनावश गिरने की प्रतीत हो रही है। मर्ग कायम कर थाना लोहारा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जांच उपरांत तथ्य स्पष्ट होंगे।
कवर्धा के सहसपुर लोहारा थाना इलाके से युवक की लाश मिली है. युवक का शव क्रेशर प्लांट के खदान से बरामद किया गया है. मौके पर ही एक बाइक भी मिली है. शक जताया जा रहा है कि मौके पर गिरी पड़ी बाइक से मृतक यहां तक पहुंचा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा कराया है. पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे और कब हुई.
खदान से मिली लाश
मृतक की पहचान दीपक तिवारी के रूप में हुई है, जो गैरमाटी गांव का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक दीपक तिवारी 21 मई की शाम से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था. इसी बीच शनिवार को क्रेशर प्लांट की खदान में युवक का शव और बाइक दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली
शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक गिट्टी खदान के लगभग 100 फीट गहरे गढ्ढे में युवक की लाश और उसकी बाइक पड़ी है. जांच में मृतक कि पहचान दीपक तिवारी के रूप में हुआ, युवक दो दिनों से लापता था आज लाश मिली है, देखने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरना लग रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल मर्ग कर मामले कि जांच की जा रही है: मनीष मिश्रा, थाना प्रभारी, लोहारा
लोहारा थाना पुलिस कर रही जांच
सूचना मिलने पर सहसपुर लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खदान से बाहर निकाला गया. शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत महज हादसा है या फिर आत्महत्या है. पुलिस सभी एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी है.
घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है.



