प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी सकरी ब्लाक अध्यक्ष अमित कुमार साहू के नेतृत्व में अमेरी चौक हाट बाजार में बढ़ती महंगाई के संबंध में जनसंवाद कार्यक्रम किया गया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी सकरी ब्लाक अध्यक्ष अमित कुमार साहू के नेतृत्व में अमेरी चौक हाट बाजार में बढ़ती महंगाई के संबंध में जनसंवाद कार्यक्रम किया गया।
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि दाल, तेल, सब्जी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक सबके दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब की थाली से दाल-सब्जी गायब हो गई है। बिलजी की समस्या किसान को फसल का दाम नहीं मिल रहा और मजदूर को काम नहीं मिल रहा। महंगाई से आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है।
जनसंवाद में बड़ी संख्या में हाट बाजार के दुकानदार, किसान, मजदूर एवं महिलाएं शामिल हुईं। एवं आम जन अपनी समस्या रखी जन संवाद में ब्लाक उपाध्यक्ष संतोष सुनहरे, डीकेश डहरिया, नंदू यादव मंडल अध्यक्ष अमेरी डीकेश डहरिया, गोपाल टंडन पूर्व सरपंच अमेरी, सुरेंद्र श्रीवास, अंकित भार्गव, रमेश सुनहरे, मनीष यादव, ज्वाला लहरें, मयंक सुनहरे, सुमित जांगड़े, मोहन टंडन, मनोहर, नवरंग, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।


