Uncategorized

संदिग्ध हालत में युवक-युवती को पकड़ा तो सेवादार पर चाकू से हमला

 

रायपुर  राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में चाकूबाजी की घटना के बाद एक युवक गंभीर घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक संदिग्ध हालत में युवक-युवती को मंदिर के सेवादार युवक ने जब पकड़ लिया तो बचने के लिए उन्होंने मंदिर के सेवादार कृष्णा विश्वकर्मा पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह वारदात टिकरापारा के सरजूबांधा तालाब के पास हुई, जहां सोमवार रात करीब दस बजे दो युवतियां व एक युवक संदिग्ध हालत में थे। तभी मंदिर के सेवादार कृष्णा की नजर उन पर पड़ गई तो उसने सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी।

तभी युवक के साथ आई एक युवती ने सेवादार पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में कृष्णा जख्मी हो गया है। उसके पेट में चाकू मारा गया है। इधर पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button