देश दुनिया

फिर शादीशुदा प्रेमी से की ऐसी जिद; हो गया बड़ा कांड

झांसी में पुलिस ने रजनी अहिरवार की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि 22 मई को रजनी अहिरवार का खून से सना शव उसके घर से बरामद हुआ था. उसका पति भूपत हरियाणा में रहकर प्राइवेट काम करता था.उत्तर प्रदेश के झांसी से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पूरा मामला जिले के टोड़ीफतेहपुर के बुढ़ाई गांव का है, जहां रजनी अहिरवार की हत्या उसके ही प्रेमी ने कुल्हाड़ी से मारकर की थी. पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके प्रेमी रक्षपाल बघेल को खून से सनी कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस की पूछताछ में रक्षपाल ने दोनों के बीच के प्रेम संबंध की बात कुबूल करते हुए बताया कि रजनी उस पर दूसरे शहर में जाकर रहने का दबाव बना रही थी. उसकी बात न मानने पर पुलिस में शिकायत करने की बात कह रही थी. इस वजह से उसने रजनी की हत्या कर दी.

घर से बरामद हुआ था शव

पुलिस ने बताया कि 22 मई को रजनी अहिरवार का खून से सना शव उसके घर से बरामद हुआ था. उसका पति भूपत हरियाणा में रहकर प्राइवेट काम करता है. कभी कभार ही वह घर आता है. रजनी अपने तीन बेटी और एक बेटे के साथ अकेले रहती थी. करीब आठ माह से उसका पड़ोस में रहने वाले रक्षपाल से प्रेम संबंध बन गए थे. 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button