Uncategorized

Women Fight Viral Video: परिवार न्यायालय में पुलिस के सामने आपस में भिड़ी दो महिलाएं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Women Fight Viral Video/ Image Credit: IBC24

दतिया: Women Fight Viral Video: मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से एक से बढ़कर एक दिलचस्प ख़बरें सामने आती है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कई ऐसी घटनाएं सामने आती है, जिन्हे जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। कई घटनाओं के वीडियो भी जमकर वायरल होते हैं। प्रदेश के दतिया जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां दो महिलाएं पुलिस और वकीलों के सामने ही आपस में भीड़ गई। दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: आज सुबह 6 बजे बदले पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

न्यायालय में आपस में भिड़ी महिलाएं

Women Fight Viral Video:  मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो दतिया के परिवार न्यायालय का है। यहां दो महिलाएं पति को लेकर पुलिस और वकीलों के सामने ही आपस में भीड़ गई। दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि, लड़ाई करने वाली महिलाओं में एक युवक की पहली पत्नी है और एक दूसरी। युवक की पहली पत्नी और वर्तमान पत्नी कोर्ट परिसर में ही आपस में भीड़ गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अलग करने की कोशिश की और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को शांत करवाया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button