छत्तीसगढ़

आंधी तूफान ने मचाई तबाही कई मकान दुकान हुए क्षतिग्रस्त 


भानपुरी । गर्मी में अचानक मौसम के बदलाव से सोमवार को आंधी तूफान एवं बारिश से लोगों की गर्मी से राहत मिली पर इस आंधी तूफान के कारण हे दुकाने क्षतिग्रस्त हो गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार अचानक मौसम के बदलाव से आंधी तूफान और बारिश हुई मौसम के बदलाव आने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई तेज आंधी तूफान बारिश के कारण भानपुरी क्षेत्र में कई दुकाने घर क्षतिग्रस्त हो गए ग्राम पंचायत भानपुरी के मावलीगुड़ा में ईश्वर दीवान के किराना दुकान के सामने में लगा हुआ टीना का सीट आंधी तूफान से तहस-नहस हो गया जिससे आसपास के लोगों ने घटना को देख कर दहशत में आ गये । इसी तरह फरसागुड़ा की हाई स्कूल की छत भी पूरी तरह तहस-नहस हो गई ।

Related Articles

Back to top button