सकरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की प्रथम मासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अमित साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, प्रदेश कांग्रेस सचिव आत्मजीत मक्कड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडे उपस्थित रहे।

सकरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की प्रथम मासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अमित साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, प्रदेश कांग्रेस सचिव आत्मजीत मक्कड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडे उपस्थित रहे।
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से डीजल-पेट्रोल की किल्लत पैदा हुई है। किसान बुआई के समय पंपों पर लाइन में खड़ा है। यह लड़ाई किसान के चूल्हे की है।
प्रदेश सचिव आत्मजीत मक्कड़ ने कहा कि GST के नाम पर छोटे व्यापारियों पर 28% तक टैक्स थोपा जा रहा है। वहीं पेट्रोल-डीजल को GST से बाहर रखकर जनता की जेब काटी जा रही है। प्रदेश में केवल कांग्रेस ही किसानों की आवाज उठा रही है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडे ने आंकड़े रखते हुए बताया कि सकरी ब्लॉक में 70% किसान कर्ज में हैं। DAP-यूरिया 400 रुपये में ब्लैक हो रही है और 12-14 घंटे बिजली कटौती से धान के बिचड़े सूख रहे हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि खाद, बिजली, डीजल की समस्या से सकरी का किसान-मजदूर त्रस्त है। कांग्रेस 7 दिन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी। हर पंचायत में “खाद नहीं तो वोट नहीं” अभियान चलेगा और बिजली कटौती के खिलाफ ब्लॉक स्तर पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक किसान के चेहरे पर मुस्कान नहीं आएगी, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर रहेगा।
प्रथम मासिक बैठक में सभा को अमित भारते पार्षद सकरी, दिनेश यादव मंडल अध्यक्ष गनियारी, दूरज कुर्रे ब्लाक कोषाध्यक्ष सकरी, विक्रमादित्य दुबे ब्लाक महामंत्री ने भी संबोधित किया सभा का संचालन राजु साहू पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ने किया एवं आभार प्रदर्शन डीकेश डहरिया ने किया बैठक में प्रमुख रूप से महेंद्र गंगोत्री जिलाध्यक्ष, संजू मक्कड़ प्रदेश कांग्रेस सचिव, जीतेन्द्र पांडे पूर्व जिलापंचायत सदस्य अमित कुमार साहू ब्लाक अध्यक्ष सकरी, अमित भारते पार्षद सकरी, राजू साहू, दूरज कुर्रे, विमला पाट्रे, डीकेश डहरिया, मोहम्मद शाहनवाज, ब्रह्मदेव सिंह,शाहनवाज खान ( बाबा), दीपक यादव, लोमस साहू, अमित श्रीवास, राजमणि गढ़ेवाल, कृष्ण सोनी अमित कौशिक, दीपक डोंगरे, अश्वनी कौशिक, ज्ञानदास टंडन, नंदू यादव, मनोज श्रीवास, ताराचंद बंजारे, बलराम सूर्यवंशी, मुद्रिका कौशिक, जितेंद्र निर्मलकर, रामकुमार पटेल, शिव कुमार यादव, लव नायक, संदीप सूर्यवंशी, राधेश्याम कौशिक, कृष्णा सोनी, धनीराम भास्कर, इंद्रलाल त्रिलोकी, राकेश कुमार, हरीश कुर्रे, ईश्वर कौशिक, शत्रुघ्न सूर्यवंशी, प्रमोद कौशिक, लीला चतुर्वेदी, नीरीता बघेल, दुर्गेश साहू, सत्यानंद क्षेदाम, सहित कांग्रेस के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे आप सभी का हृदय से आभार ।




