छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया में थाना परिसर का वीडियो प्रसारित करने वाले युवक को दी गई समझाइश, युवक ने लिखित में मांगी माफी

सोशल मीडिया में थाना परिसर का वीडियो प्रसारित करने वाले युवक को दी गई समझाइश, युवक ने लिखित में मांगी माफी

कबीरधाम जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवक द्वारा थाना परिसर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया था। उक्त वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल युवक की पहचान कर उसे थाना बुलाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान युवक आयान खान द्वारा बताया गया कि उसने बिना किसी गलत उद्देश्य के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में साझा किया था, किन्तु उसे अपने कृत्य की गंभीरता का एहसास होने पर उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित रूप से माफी प्रस्तुत की। युवक द्वारा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि पुनः नहीं करने का आश्वासन भी दिया गया।

थाना प्रभारी योगेश कश्यप द्वारा युवक को समझाइश देते हुए बताया गया कि थाना परिसर एवं पुलिस व्यवस्था की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी एवं मर्यादा के साथ किया जाना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित करने से बचना चाहिए।

कबीरधाम पुलिस द्वारा आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील की गई है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग सकारात्मक एवं जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से करें। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button