रायपुर में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक हुई संपन्न

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ प्रदेश की एक आवश्यक समीक्षा बैठक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संगठन के विस्तार व मजबूती से कार्य करने के लिए सभी पत्रकारों का आव्हान भी किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ प्रदेश की एक समीक्षा बैठक रायपुर फ्रूट लाइब्रेरी में 17मई 26 रविवार को की गई। समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अरविंद दुबे व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनीता जैन (म .वि.)रहे।समीक्षा बैठक की अध्यक्ष संगठन के छत्तीसगढ प्रदेश के अध्यक्ष आर पी सोनी ने किया।समीक्षा बैठक में संगठन के विस्तार व संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मिलजुल कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।सभी ने एक स्वर से प्रस्ताव का करतलध्वनि के साथ मंजूर कर लिया।इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक घनश्याम उपाध्याय,उपाध्यक्ष श्रीमती किरण शिवहरे,हेमराज अमेरिया सीमा सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रदेश महासचिव श्रीमती रंभा चौधरी ,संगठन महासचिव संतोष सिंह सहित भारी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे।




