Uncategorized

विवेकानंद एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक सराफा कारोबारी के पास से तीन किलो सोना बरामद हुआ

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ रायपुर- स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक सराफा कारोबारी के पास से तीन किलो सोना बरामद हुआ। एयरपोर्ट अथारिटी ने कारोबारी से पूछताछ के बाद मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया।

आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने सराफा कारोबारी से करीब दो घंटे पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की। कारोबारी की ओर से बिल उपलब्ध कराने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

आयकर विभाग के आला अधिकारियों ने बताया कि सदर बाजार के एक कारोबारी का कर्मचारी तीन किलो सोना मुंबई से लेकर आ रहा था। यह सोना आर्डर का था और सैंपल के रूप में लाया गया था। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिये, जिसके बाद देर शाम छोड़ दिया गया। 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button