छत्तीसगढ़

स्पाई कैमरे से महिलाओं का वीडियो बना पैसों की मांग करने वाले आरोपी को 36 घण्टे में खोजा पुलिस ने

08 जुलाई, 2020/सबका संदेश

कोंडागाँव। जिला कोंडागांव के एक परिवार पर तब विपत्ति टूट पड़ी जब उनके घर में स्पाई कैम छुपाकर घर के सदस्यों का वीडियो बनाकर उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग की गई। आरोपी ने सिर्फ धमकी भरा एक नोट लिखकर वीडियो वाले चिप के साथ पीड़ित के घर के सामने पार्सल रखा था। मामले का की शिकायत मिलते ही कोंडागांव पुलिस की साइबर सेल के साथ एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया जिसके बाद लगातार साइबर फोरेंसिक और उपलब्ध साक्ष्यों पर टीम ने जांच कर मामले के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोंडागांव पुलिस ने पूरी कार्यवाही को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया और आरोपी को 36 घंटे के भीतर सभी सबूतों के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है।

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता तिवारी मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्र, उप निरीक्षक यशवंत सिंह , उप निरीक्षक मुकेश शर्मा, उप निरीक्षक प्रहलाद यादव, उप निरीक्षक नमिता टेकाम, उप निरीक्षक नरेंद्र साहू, सहायक उप निरीक्षक पीताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक अजय बघेल, आरक्षक लूमन सिंह भंडारी, अजय श्रीवास्तव एवं अन्य स्टाफ सक्रिय भूमिका में रहे।

http://sabkasandesh.com/archives/65099

http://sabkasandesh.com/archives/65096

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button