छत्तीसगढ़

भरारी सहकारी समिति पहुंचे किसानों ने व्यवस्था को बताया पारदर्शी और भरोसेमंद। जिले में धान खरीदी का सिलसिला जारी।

भरारी सहकारी समिति पहुंचे किसानों ने व्यवस्था को बताया पारदर्शी और भरोसेमंद। जिले में धान खरीदी का सिलसिला जारी।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। 20 नवंबर 2025/प्रदेश में धान खरीदी का सिलसिला जिले के सभी केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से जारी है। भरारी सेवा सहकारी समिति में धान बेचने पहुंचे ग्राम सेमरा के किसान रमेश साहू ने खरीदी व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी के लिए समुचित इंतज़ाम किए गए हैं। केंद्र में बारदाने की उपलब्धता के साथ ही टोकन कटने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। उन्होंने बताया कि वे 8 एकड़ में धान की खेती करते है। वे इस वर्ष 82 क्विंटल धान बेचने केंद्र पहुंचे हैं, उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र पर टोकन कटने से लेकर धान तौलने तक की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही। केंद्र में बारदाना उपलब्ध था, कर्मचारी सहयोगी थे और किसानों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ पहले से सुनिश्चित थीं।
भरारी धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए गोंदईया के किसान जनकराम साहू ने बताया कि वे 8.5 एकड़ में खेती करते है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किए जाने से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है। इस राशि से उनकी आय में स्थिरता आई है और खेती को आर्थिक मजबूती मिली है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की नियमित किस्तें बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में बड़ा सहयोग देती हैं। दोनों किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने किसानों की कठिनाइयों को समझकर जो निर्णय लिए हैं, उनके परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे हैं। भरारी धान खरीदी केंद्र में भरारी, सेमरा, सेंदरी, लोफंदी, गोंदईया, छुमकवा, परसोड़ी, परसदा, मोहतराई, पेंडरवा एवं लछनपुर के किसान धान बेचने आते है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button