छत्तीसगढ़

पताढ़ी में हो रही पानी की किल्लत

 

*पताढ़ी में हो रही पानी की किल्लत*

कोरबा/पताढ़ी

कोरबा जिले से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पताढ़ी में वार्ड क्रमांक 9,10,15,16 के ग्रामीण बहुत ही परेशान नजर आते है उनका कहना है कि हमे पानी के लिए तरसना पड़ता है जगह जगह टेप नल लगाया गया है फिर भी टेप नल का कोई मतलब नही है हमें भरपूर पानी नहीं मिलता है, बताया गया कि सरपंच को इसकी सूचना कई बार दिया गया है लेकिन सरपंच द्वारा बस आश्वासन दिया जाता है
समस्याएं हल नहीं हो रहीं हैं

जिले में इन दिनों दिन पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। पेयजल को लेकर लोग हलकान हैं। पानी की तलाश में लोग दूर स्थित जलस्तोत से पानी ढो़ने को विवश हैं। पानी ने लोगों की दिनचर्या बदल कर रख दी है। सुबह व शाम पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ जलस्त्रोत पर उमड़ रही है। लोग पानी के लिए परेशान हैं।

 

पेयजल संकट के समाधान के लिए वृहद योजना बनाने की जरूरत है। हमें वर्षा जल संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत है। ताकि भूमिगत जलस्तर ऊपर आ सके। वर्षा जल संग्रहित होगा तो लोगों को पेयजल संकट झेलना नहीं पड़ेगा और चापाकलों से भी पानी मिल सकेगा।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button