छत्तीसगढ़

कोंडागांव: मुख्यमंत्री के ग्राम कोंगेरा आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे मोहन मरकाम

कोंडागांव/केशकाल। विधानसभा क्षेत्र केशकाल अंतर्गत विकास खण्ड बडेराजपुर (विश्रामपुरी) के ग्राम कोंगेरा में गोधन न्याय योजना की क्रियान्वयन व क्षेत्रवासियों से रूबारू होने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रस्तावित कार्यक्रम का तैयारियों अंतिम चरण पर है। जिसका जायजा लेने मंगलवार को पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ग्राम कोंगरा (विश्रामपुरी) कार्यक्रम स्थल में अपने दल के साथ पहुँचे और निरीक्षण करते हुये उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते नजर आये।

अधिकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर जिला कोण्डागांव से प्रशासनिक अधिकारियों को उनके ड्यूटीे व कार्यक्रम की पूर्ण तैयारी व कार्यक्रम सफल होने का आदेश जारी किया गया है। सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री का जिला कोण्डागांव अंतर्गत विश्रामपुरी के कोगेंरा एवं कोण्डागांव नगर में भी प्रस्तावित 23 एवं 24 जनवरी को संभावित है।

Related Articles

Back to top button