छत्तीसगढ़

भोरमदेव पहुंचे राज्यपाल श्री रमेन डेका, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

भोरमदेव पहुंचे राज्यपाल श्री रमेन डेका, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

कवर्धा, 17 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने जलाभिषेक कर प्रदेश एवं जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

राज्यपाल श्री डेका ने भोरमदेव मंदिर की स्थापत्य कला, धार्मिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि भोरमदेव मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित हो रहा भोरमदेव कॉरिडोर इस क्षेत्र के पर्यटन और समग्र विकास को नई पहचान देगा।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण से यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति और पारंपरिक उत्पादों को भी नई पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button