छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने किया खुर्सीपार थाना का निरीक्षण स्टॉफ के पारिवारिक एवं अन्य समस्याओं से भी हुए रूबरू

भिलाई। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक पल्लव ने रविवार को खुर्सीपार थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मुख्य रूप से भारतीय पुलिस सेवा के वैभव बैंकर एवं सीएसपी विश्वास चंद्राकर, टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी व स्टॉफ उपस्थित थे। इस दौरान एसपी ने कर्मचारियों से उनके विभागीय, पारिवारिक एवं अन्य समस्याओं के सम्बंध में भी जानकारी ली और पुलिस के कार्यों एवं जनता से अच्छे सम्बंध के विषय में समझाईस दी गई। थाना के कार्य में सुधार, रिकार्ड एवं शासकीय सम्पत्ति के रख रखाव का अवलोकन कर सुधार की हिदायत दी गई। कर्मचारियों के अच्छे कार्यों की प्रशंसा कर और अच्छे कार्य करने प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Back to top button