छत्तीसगढ़

सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे केशकाल, समाज के लोगों ने किया भव्य स्वागत

कोंडागांव/केशकाल (के शशिधरण)। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई आज बुधवार को कोंडागांव जिले के दौरे पर हैं। इसी क्रम में सुबह लगभग 10:30 बजे सोहन पोटाई का केशकाल आगमन हुआ, जहां नगर के बस स्टैंड में केशकाल सर्व आदिवासी समाज के द्वारा उनका आतिशबाजी व फूलमाला के साथ स्वागत किया गया।

स्वागत के पश्चात आदिवासी समाज युवा प्रभाग द्वारा बड़ी संख्या में बाइक रैली निकाली गई, जो कि बस स्टैंड से शुरू होकर डिपो तक गई। जिसके बाद सोहन पोटाई का काफिले के फरसगांव की ओर रवाना हुआ। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बंगाराम सोढ़ी, ब्लॉक अध्यक्ष मनिहार मरकाम, सचिव राजेंद्र ठाकुर, माखनलाल कोमरा, युवा प्रभाग अध्यक्ष गोपाल बघेल, संरक्षक उत्तम सलाम, उपाध्यक्ष बृजलाल कोमेटी, त्रिलोचन बघेल समेत समस्त समाजिक पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।

http://sabkasandesh.com/archives/103841

http://sabkasandesh.com/archives/103838

Related Articles

Back to top button