कुमार विश्वास के गांव का फार्म हाउस है असली लग्जरी, इसके आगे 5 मंजिला बिल्डिंग में स्पा-सलून भी फेल

आपने देखा कुमार विश्वास का खूबसूरत फार्म हाउस
कुमार विश्वास जाने-माने कवि और पॉलीटीशियन हैं। उन्होंने नितेश कुमार की मच अवेटेड फिल्म रामायण में गाने भी लिखे हैं। कुमार विश्वास लग्जरी और सादगी के बीच अच्छा बैलेंस बनाकर चलते हैं। उनके घर में स्पा और सलून जैसी सारी सुविधाए हैं। वहीं उनके गांव पिलखुआ के पास कुमार विश्वास का सुंदर सा फार्म हाउस है। इसकी क्या खासियत है और खूबसूरत तस्वीरें यहां देखें।
केवी कुटीर है असली लग्जरी
कुमार विश्वास के लग्जरी घर के अलावा गांव में एक ऐसा फार्म हाउस है जिसका जिक्र कई बार खबरों में हो चुका है। इसका नाम केवी कुटीर है। कुमार विश्वास अपने परिवार के साथ यहां क्वॉलिटी टाइम बिताते हैं। बता दें कि कुमार विश्वास का नोएडा में पाच मंजिला शानदार घर है। इसमें स्पा, सलून सब कुछ है लेकिन असली लग्जरी उनका गांव का ये फार्म हाउस है।
हरा-भरा फार्म हाउस
उनके फार्म हाउस पर कई तरह की फसलें हैं। फल हैं, सब्जियां हैं, मिर्च हैं जिनका वह अचार बनवाते हैं।
इको फ्रेंडली हट
कुमार विश्वास ने यहां हट स्टाइल में कमरे बनवा रखे हैं। इंट्रेस्टिंग बात है कि ये सीमेंट से नहीं बने।
ऐसे बना है वैदिक प्लास्टर
डॉक्टर विश्वास के फार्म हाउस में जो हट हैं वो पीली मिट्टी, गोबर, दालों और कुछ पेड़ों और धरती के कुछ मिनरल्स से बना है। इसे वह वैदिक प्लास्टर कहते हैं।
घर में क्रिएटिविटी की झलक
वैदिक प्लास्टर इको फ्रेंडली होता है। पुराने जमाने में घर इसी तरह से बनाए जाते थे। कुमार विश्वास के इस घर में उनकी क्रिएटिविटी और आस्था की भी झलक मिलती है।
मौसम के हिसाब से तापमान बदलता है घर
कुमार विश्वास की वैदिक कुटीर गर्मी में ठंडी रहती है और सर्दियों में गर्माहट देती है। इनमें थर्मल इंसुलेशन नैचुरल होता है।




