छत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज द्वारा कोंडागाँव में ली गयी समीक्षा बैठक

June 25, 2020/सबका संदेश

कोंडागाँव।।पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 25.06.2020 को पुलिस कॉर्डिनेशन सेंटर कोंडागांव में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई, उपरोक्त बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अपराधों एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण, वीआईपी सुरक्षा, अपराधों में नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं पुलिस महानिदेशक महोदय के द्वारा शुरू किये गए स्पंदन अभियान के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये गए। इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वयं को बचाव के उपायों का पालन करते हुए पूर्ण लगन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक कोंडागांव बालाजी राव, एवं समस्त पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। उपरोक्त बैठक उपरांत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिले के कलेक्टर, सीईओ, एवं अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों के साथ समन्वय संबंधी विषयों पर चर्चा की गई ।

http://sabkasandesh.com/archives/61956

http://sabkasandesh.com/archives/62241

http://sabkasandesh.com/archives/62248

Related Articles

Back to top button