छत्तीसगढ़

जरूरतमंदों की मदद के लिए लघु वेतन न्याय कर्मचारी संघ भी आया आगे

जरूरतमंदों की मदद के लिए लघु वेतन न्याय कर्मचारी संघ भी आया आगे

देवेन्द्र गोरले

राजनांदगांव सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा गरीब व बेसहारा लोगों के भोजन के लिए रसोई की शुरुआत की गई है जो जिला एवं सत्र न्यायधीश विनय कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। इस रसोई में भोजन की व्यवस्था पैरा लीगल वोलेंटियर के द्वारा की जा रही है इस सराहनीय प्रयास को देख

 

 

कर लघु वेतन कर्मचारी संघ ने भी 5000 रू की सहायता राशि पैरालीगल वोलेंटियर्स को प्रदान की है। जिससे यह कार्य बिना किसी बाधा के चल सके जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव प्रवीण मिश्रा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति यह सोच कर भूखा न सोए की यह उसका नसीब है बल्कि जब भी कोई व्यक्ति सुबह उठे तो उसे यह विश्वास हो की वह भी भारत का नागरिक है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button