दैनिक राशिफल

21 मई क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशिफल (Aries)

आत्मसम्मान से जुड़े मुद्दों या पुराने किए गए वादों को पूरा करने के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम बदलने पड़ सकते हैं। दूसरों के शब्दजाल में फंसने से बचना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी होगी।

  • शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
  • शुभ अंक: 4

वृषभ राशिफल (Taurus)

कार्यों में अपनी उपयोगिता सिद्ध करने के लिए कड़े परिश्रम से गुजरना पड़ सकता है। अंतर्दृष्टि का उपयोग परिस्थितियों को समझने में सहायक होगा। प्रतिष्ठा और सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। भाग्य का समर्थन मिलेगा।

  • शुभ रंग: क्रीम
  • शुभ अंक: 8

मिथुन राशिफल (Gemini)

भावनाओं को कार्यों पर हावी होने से रोकना होगा। आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखने से समस्याओं से बचेंगे। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और वाहन सावधानी से चलाएं।

  • शुभ रंग: डार्क ब्राउन
  • शुभ अंक: 9

कर्क राशिफल (Cancer)

सहज-सरल व्यवहार और नीतियों में स्पष्टता के कारण अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। बड़ी जिम्मेदारियां लेने में थोड़ी घबराहट महसूस कर सकते हैं। विलासितापूर्ण जीवनशैली के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

  • शुभ रंग: येलो
  • शुभ अंक: 1
    सिंह राशिफल (Leo)
    अपेक्षित परिणाम मिलने में कठिनाई महसूस करेंगे। कार्यों की गति निर्धारित समय सीमा से पीछे चल सकती है। लापरवाही के आरोप लगने की संभावना रहेगी। विरोधियों के मनोभावों को समझकर रणनीति तय करनी होगी।
    शुभ रंग: ग्रे
    शुभ अंक: 8
    कन्या राशिफल (Virgo)
    लाभ कमाने के बेहतर अवसरों के लिए संभावनाओं पर नजर रखनी होगी और त्वरित निर्णय लेने होंगे। शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों का ध्यान भावनात्मक गतिविधियों में लग सकता है।
    शुभ रंग: पीच
    शुभ अंक: 3
    तुला राशिफल (Libra)
    कार्यस्थल पर सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारियों के सहयोग से नए प्रभार मिल सकते हैं। पर्यटन और मनोरंजन के पहले से तय कार्यक्रमों के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा।
    शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट
    शुभ अंक: 2
    वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
    व्यवहार कुशलता और दूसरों के मन की बात समझने की क्षमता के आधार पर आज का दिन मददगार साबित होगा। अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। रुका हुआ धन मिलने से राहत महसूस करेंगे।
    शुभ रंग: महरून
    शुभ अंक: 6
    धनु राशिफल (Sagittarius)
    आशंकाओं और तनाव के कारण अपने कार्यों में पूरी क्षमता का उपयोग करना मुश्किल रहेगा। विवाद की स्थिति में भाषा की मर्यादा बनाए रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखने का दिन है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
    शुभ रंग: पिंक
    शुभ अंक: 5
    मकर राशिफल (Capricorn)
    नए भावनात्मक रिश्ते बनने का समय है। तकनीकी और मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में विशेष उन्नति के अवसर मिलेंगे। शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धन निवेश करते समय सावधानी रखें।शुभ रंग: स्काई ब्लू
    शुभ अंक: 4
    कुम्भ राशिफल (Aquarius)
    चलते हुए कार्यों में व्यवधान आने की संभावना है। भावनात्मक रिश्तों से नकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों की अधिकारवादी प्रवृत्ति से तनाव महसूस हो सकता है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
    शुभ रंग: कॉफी
    शुभ अंक: 7
    मीन राशिफल (Pisces)
    शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गुरुजनों का सानिध्य मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होने का समय है। राजनीति से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है, लेकिन सावधानी बरतनी होगी।
    शुभ रंग: गोल्डन
    शुभ अंक: 9

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button