छत्तीसगढ़

परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले बंद कर दिए जायेंगे केंद्र का मुख्य द्वार

21 मई को होने जा रही पी.पी.एच.टी.-2026 परीक्षा

प्रातः 10 बजे से शुरू होगी परीक्षा, परीक्षार्थियों को 02 घंटे पहले पहुंचने के निर्देश

परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले बंद कर दिए जायेंगे केंद्र का मुख्य द्वार

जिले में बनाए गए 2 परीक्षा केंद्र, 575 अभ्यर्थी होंगे शामिल

परीक्षार्थियों के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी

कवर्धा, 20 मई 2026/ छत्तीसगढ़ व्यासायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा दिनांक 21 मई 2026 को पी.पी.एच.टी.-2026 (PPHT26) परीक्षा आयोजित है। उक्त परीक्षा प्रातः 10:00 से 1:15 बजे तक आयोजित है। जिले में परीक्षा के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में कुल 2 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिसमें 575 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दोनो परीक्षा केन्द्रों में एक-एक पर्यवेक्षक कलेक्टर कार्यालय की ओर से तथा एक-एक पर्यवेक्षक समन्वयक केन्द्र से नियुक्त किया गया है। उक्त परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा संचालन एवं अनैतिक कार्यों को रोकने के लिए एक उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है।

सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के 02 घण्टा पूर्व में परीक्षा केन्द्रों में पहुँचना होगा। ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा केन्द्र आये। काले, गहरे, नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व कपड़े चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। फुटवियर के रूप में चप्पल पहने। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा प्रांरभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में केवल काले या नीले बाल पाइंट पेन को ही उत्तर अंकित करने हेतु उपयोग में लाये। निर्देशों का पालन ना करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त हो जावेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button