जिला जीपीएम के भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा गरीबों में सूखा राशन व सब्जियों का वितरण किया गया Distribution of dry rations and vegetables among the poor was done by BJP Merchant Cell of District GPM *

*जिला जीपीएम के भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा गरीबों में सूखा राशन व सब्जियों का वितरण किया गया*
भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती दूरस्थ बैगा बाहुल्य ग्राम ठाडपथरा में सूखा राशन व सब्जियां आदि का वितरण किया।
विदित हो कि, कोरोना काल मे भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के सेवा ही संग़ठन के आव्हान पर भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ ने अपनी सहभागिता निभाते हुए बैगा व गरीबो परिवार को सुखा राशन एवं सब्जियों आदि का वितरण किया।
*इस अवसर में भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने जिले भर में उक्त कार्यक्रम में शामिल अन्य और सभी कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और समाज सेवा के भाव की सराहना करते हुए कहा कि, राष्ट्र सेवा करना ही हमारे कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा धर्म है* और बिना किसी की परवाह के हम सभी को इस रास्ते पर लगातार चलते रहना है।
*व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप केडिया ने कहा कि, हमारे कार्यकर्ताओ में सेवा ही संगठन का भाव है जो हमारे कार्यकर्ताओं को अन्य संगठनों की अपेक्षा सबसे अलग और लोकप्रिय बनाता है।*
भाजपा बेटी बचाव बेटी पढाव प्रकल्प के संयोजक *मथुरा सोनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि, जनसंघ और भाजपा की स्थापना का मूल उद्देश्य यही सेवा ही संग़ठन के भाव पर आधारित है हमारे लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि है।*
*भाजपा नेता क्रांति दुबे* ने कोरोना काल मे जिले भर में सूखा राशन व ऐसे ही अन्य कार्यो में जुटे अन्य सभी कार्यकतओ की तारीफ हुये कहा की इसके पूर्व भी लॉकडाउन के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं एवं नगर के सभी संम्माननीय समाज सेवियों द्वारा रोजना लोगों के लिए खाना बनवा कर खिलवाया गया जिसमे हमारे कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़ कर अपना सहयोग दिया।



