देश दुनिया

जेल भेजने की बजाय थाना से ही अपराधियों को छोड़ रही बिहार पुलिस, जानें पूरी कहानी Bihar police dropping criminals from police station instead of sending them to jail, learn full story

पटना. पूरा देश इन दिनों कोरोना महामारी (Corona Pandemic) से लड़ाई लड़ रहा है. बिहार में भी कोरोना को लेकर हालात काफी बुरे हैं और रोजाना कई लोग इस बीमारी के कारण मौत का शिकार हो रहे हैं. इस बीच कोविड 19 (Covid-19) के बढ़ते संक्रमण ने बिहार पुलिस (Bihar Police) की कार्यशैली में भी बदलाव ला दिया है. कल तक जो बिहार पुलिस हर एक अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में विश्वास रखती थी और कार्रवाई करती थी वही बिहार पुलिस इस कोरोना काल के दौरान उनकी गिरफ्तारी कर जेल भेजने से बच रही है.

दरअसल बिहार पुलिस इन दिनों कोरोना के कारण 7 साल से नीचे की सजा के तहत आने वाले अपराध में शामिल अपराधियों को सिर्फ हिदायत और बॉन्ड भरवाकर थाना स्तर पर ही छोड़ रही है. इस बात को ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र कुमार भी सहजता पूर्वक मान रहे हैं. उनका कहना है कि चुकी कोविड का दौर है इसलिये हमलोग अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव किए हैं. एडीजी ने बताया कि हालांकि जो आदतन अपराधी हैं या जिनके बारे में केस के आईओ को लगता है कि यह शख्स सबूत को टेम्पर्ड कर सकता है और गवाह को डरा धमका सकता है उसकी गिरफ्तारी में हम लोग कोई बदलाव नहीं किये हैं. बिहार पुलिस वैसे अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर रही है.

ADG लॉ एंड ऑर्डर अमित कुमार ने सभी जिलों के SP समेत जोन के DIG और IG को एक आदेश पत्र जारी किया है जिसमें उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड 19 के प्रोटोकॉल का सख्ती के साथ अनुपालन करने को कहा है. इस आदेश के बाबत विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए ADG पुलिस मुख्यालय

सरकार के तरफ से कोविड 19 को लेकर जारी नई गाइडलाइन का अनुपालन नही करेंगे उनके खिलाफ राष्ट्रीय आपदा अधिनियम उल्लंघन एक्ट और राज्य सरकार के आदेश के उल्लंघन करने के तहत कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button