छत्तीसगढ़

कोंडागांव: आम आदमी पार्टी विंग के अध्यक्ष बने हेमंत कौशिक

कोंडागांव। विंग के प्रदेश अध्यक्ष तोड़ेकर के निर्देशानुसार जिला कोंडागांव अध्यक्ष के रूप में युवा आप कार्यकर्ता हेमंत कौशिक को जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया हैं। ज्ञात हो कि हेमंत कौशिक आम लोगों के बीच उनके शिक्षा, स्वास्थय, जिले में हो रहे भ्र्ष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन भी करते रहे हैं। उनको इस पद पर नियुक्त किये जाने पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

हेमंत कौशिक ने कहा देश के सकारात्मक राष्ट्रवाद का सपना ले कर इस समय सच्चे अर्थों में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही देश सेवा कर रही है। एक तरफ दिल्ली में जहां अरविंद जी शिक्षा चिकित्सा में लगातार बड़े बड़े काम कर रहें है, वही छत्तीसगढ़ में भ्र्ष्टाचार व्याप्त है। कोण्डागाव में आप कार्यकर्ताओं और यहां के युवाओं के साथ मिलकर एक नया कोंडागांव बनाएंगे। यहां के लोगों को खुशहाल बनाएंगे, लगातार धार्मिक मुद्दे जनहित मुद्दे उठाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के कारण जनाधार को देखते हुए आम आदमी पार्टी छग ने युवा विंग जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर आम आदमी पार्टी कोंडागाँव को मजबूती मिलेगी इससे कार्यकर्ता में खुशी की लहर है।

http://sabkasandesh.com/archives/114675

http://sabkasandesh.com/archives/114702

Related Articles

Back to top button