छत्तीसगढ़

निःशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता- 2020

निःशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता- 2020

जैसा कि आप सब अवगत हैं कि कोरोना (कोविड-19) का कहर अपने चरम पर है । फलस्वरुप लोग खुद को लॉक डाउन कर रहे हैं । स्कूल, कॉलेज एवं सभी शिक्षण संस्थाएँ अनिश्चित काल के लिए बन्द हैं ; लेकिन जीवन कभी रुकता नहीं, वह निर्बाध गति से चलता रहता है । यही कारण है कि आज समूचा विश्व ऑनलाइन जुड़ रहा है । ऐसी स्थिति में हमारे प्रिय अभिभावकों का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को रचनात्मकता की दिशा में मोड़ें, जिससे कि उनके समय का सदुपयोग हो सके ।

बच्चों को चित्रकला प्रतियोगिता द्वारा रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने हेतु *राष्ट्रीय चित्रकला पुरस्कार प्राप्त श्री बलवीर गजानन्द स्वाभिमानी* द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं । इस कड़ी में वे *निःशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता* आयोजित करने जा रहे हैं । इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु निम्नलिखित बातों का सावधानीपूर्वक अध्ययन आवश्यक है :-

*चित्रकला का विषय* : 1)कोरोनाकाल में जनजीवन ।
2) कोरोनावायरस हमारे कर्म वीर योद्धा।
3) वैश्विक शांति
4) स्वच्छ आहार से महामारी की रोकथाम
5) पर्यावरण का प्रकोप

*प्रतिभागी की उम्र* : :05 वर्ष से 18 वर्ष बालक/बालिका
(स्कूली प्रमाणपत्र/ आधार कार्ड के अनुसार)

*चित्र भेजने की अन्तिम तिथि* : 15 अगस्त 2020, रात्रि 12 बजे तक । उसके बाद प्राप्त चित्र प्रतियोगिता में शामिल नहीं किये जायेंगे ।

*पुरस्कार/प्रमाणपत्र* : सभी प्रतियोगी को ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी किए जाएँगे तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 5001/-, 3001/- एवं 1001/- रुपये की पुरस्कार राशि बाद में खाता नम्बर लेकर ऑनलाइन जमा कराई जावेगी ।

*चयन प्रक्रिया* : इस हेतु गठित 3 सदस्यीय चयन समिति करेगी ।

*प्रविष्टि भेजना* : प्रत्येक प्रतिभागियों को अपने चित्र को बनाते हुए वीडियो बनाना है और A-4 साइज सादे कागज अथवा ड्राइंग शीट में सीस-पेंसिल एवं रंगों से बनाया गया चित्र स्केन करके वाट्सएप नम्बर=9302539159,6263670906 पर भेजना (sent करना) होगा । साथ ही चित्र के नीचे प्रतिभागी का स्पष्ट नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि एवं मोबाइल नम्बर अवश्य लिखें ।
*पंजीयन* : तो आज ही अपने मोबाइल से दिए गए नंबरों पर कॉल करके रजिस्ट्रेशन करवाएं l
धन्यवाद ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button