छत्तीसगढ़

श्रीराम मंदिर निर्माण जनजागरण हेतु मुंगेली की युवतियों ने निकाली भव्य बाईक रैली

*श्रीराम मंदिर निर्माण जनजागरण हेतु मुंगेली की युवतियों ने निकाली भव्य बाईक रैली।*

पूरे भारत वर्ष में राम मंदिर निर्माण को लेकर राममय माहौल बन गया। इसी कड़ी में श्रीराम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र अभियान समिति मुंगेली के द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु मातृ शक्ति का भव्य बाईक रैली का आयोजन किया गया। यह पहला अवसर था जब मुंगेली नगर में मातृ शक्तियों का बाइक रैली का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। रैली में हजारों की संख्या में महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया।
मातृ शक्ति की रैली रेस्ट हाउस मैदान दाऊ पारा से प्रारंभ होकर दाऊपारा चौक होते हुवे राधा टाकीज चौक से बड़ा बाजार, चूड़ी लाइन, मस्जिद गली, शंकर मंदिर चौक, सिंधी कालोनी चौक, महाराणा प्रताप चौक, बलानी चौक, गोल बाजार चौक से सदर बाजार होते हुवे आगर स्पोर्ट्स मैदान में सभा के साथ समाप्त हुवा। इस दौरान पूरा नगर भगवामय रहा, वन्दे मातरम जय श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। इस रैली में स्वस्फूर्त मातृशक्ति माताओं बहनो ने हजारों की संख्या में 5 सौ से अधिक बाईक के साथ हिस्सा लेकर रैली को ऐतिहासिक बना दिया। इस भव्य रैली को देखते हुवे नगर में उत्सव का मौहाल था हर घर गली में रंगोली सजाकर जगह जगह फूल-माला,पुष्पवर्षा व फटाके फोड़ नगर के हर वर्ग द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। इस आयोजन में श्रीराम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र अभियान समिति के सदस्य, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्राएं एवं कार्यकर्ता, सभी मातृ संग़ठन की नेत्रियों सहित सभी वर्गों की माताओं और बहनों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button