छत्तीसगढ़

विधायक श्री चंदन कश्यप की अनुशंसा से क्षेत्र में 31 लाख  30 हजार के कार्य स्वीकृत

विधायक श्री चंदन कश्यप की अनुशंसा से क्षेत्र में 31 लाख  30 हजार के कार्य स्वीकृत
नारायणपुर, 17 फरवरी 2023 – श्री चन्दन कश्यप, विधायक, विधानसभा क्षेत्र 84- नारायणपुर के अनुशंसा एवं अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग नारायणपुर के तकनीकी स्वीकृति के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना वर्ष 2022-23 की आबंटित राशि से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर एवं ओरछा (ग्राम पंचायत के माध्यम से) को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त करते हुए बेनूर के पुसवालपारा मे आर.सी.सी पुलिया निर्माण, तुरूशमेटा स्कूल पारा मे ंस्पॉन आर.सी.सी पुलिया निर्माण, देवगांव में आर.सी.सी नाली निर्माण, गढ़बेंगाल में राम मंदिर के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण और ओरछा के आरईएस कॉलोनी मे सांस्कृतिक शेड निर्माण, झारावाही में स्वास्थ्य केन्द्र के पास और किहकाड़ में सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 31 लाख 30 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। उक्त कार्य विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के मार्गदर्शिका में निहित निर्देशों के तहत् ही पूर्ण किये जायेंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button