छत्तीसगढ़

कोवीड टीकाकरण हेतु कुंडा में जन जागरण रैली ।Jan Jagran rally in Kunda for Kovid vaccination.

।। कोवीड टीकाकरण हेतु कुंडा में जन जागरण रैली ।।

।। कुंडा न्यूज़ ।।

।। हाल में जबकि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा प्रत्येक गांव एवं शहरों में जगह जगह कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु विभिन्न श्रेणी के लोगों को सुरक्षित रखने हेतु निशुल्क कोविड का टीका लगाया जा रहा है। ऐसे में कई जगह टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में भय एवं डर बैठा हुआ है। जिसे दूर करने के लिए थाना कुंडा प्रभारी कपिल देव चंद्रा एवं समस्त स्टाफ साथ ही साथ कुंडा पंचायत के जनप्रतिनिधि गण सरपंच महेश्वर साहू एवं सुमित पाल (रोमी) खनूजा इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष लोगों को जागरूक करने के लिए खुलकर सामने आए एवं ग्राम पंचायत कुंडा में तख्ती लेकर जगह जगह पैदल चलकर लोगों के मन में बैठे गलत भ्रांतियों को दूर कर जन जागरूकता फैलाया। इससे निश्चित ही लोगों में टीकाकरण के प्रति रुझान बढ़ेगी।।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button