खास खबर

जीत के लिए ट्रंप की धर्मगुरु कर रहीं हैं टोना-टोटका, अफ्रीका से बुला रहीं हैं देवदूत

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव (US Election Result 2020) में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन (Joe Biden) ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के खिलाफ मजबूत बढ़त बना ली है. ट्रंप को पिछड़ता देख उनकी धार्मिक मामलों की सलाहकार पाउला वाइट (Paula white) ने एक अजीबोगरीब प्रार्थना सभा शुरू की है और ये टोना-टोटका जैसी नज़र आ रही है.मैंने जीत की गूंज सुनी है. ईश्‍वर कह रहे हैं कि यह हो चुका है. इसके लिए मैंने सुना है जीत, जीत, जीत,’ट्रंप के दोबारा चुनाव जीतने के लिए प्रार्थना के दौरान पाउला ने कहा कि ट्रंप को जिताने के लिए देवदूत प्रभु यीशू मसीह के नाम पर यहां आ रहे हैं. इसके बाद वे लैटिन भाषा में भी कुछ प्रार्थनाएं करती नज़र आ रही हैं. मैंने जीत की आवाज सुनी है. लोग इसका मजाक बना रहे हैं

उन्होंने अफ्रीका से देवदूत बुलाएं हैं जो कि ट्रंप की जीत सुनिश्चित करेंगे. बता दें कि बाइडन बहुमत के बेहद करीब हैं और ट्रंप लगातार चुनावों में धांधली का आरोप लगा रहे हैं.

ट्रंप पहुंचे कोर्टडेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडन जहां अपनी जीत के प्रति आश्‍वस्‍त नजर आ रहे हैं, वहीं सिंहासन जाता देख न‍िवर्तमान राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप कोर्ट का दरवाजा खटखटाने लगे हैं. ट्रंप की प्रचार टीम के सदस्‍य अब बचे हुए राज्‍यों में मतगणना रोकने के लिए कोर्ट से गुहार लगा रहे हैं.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button