छत्तीसगढ़

ओमप्रकाश बुधसन मरकाम बने बस्तर संभाग सरपंच संघ के उपाध्यक्ष

कोंडागांव। बस्तर सरपंच मानसिंह कवासी एवं राम्या राम मौर्य के नेतृत्व एवं आमंत्रण में 7 जिला कोंडागांव, कांकेर, बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायनपुर जिलों के सभी सरपंच गण के सामान्य सभा के दौरान संभाग स्तरीय सरपंच संघ का गठन किया गया। जिसमे केशकाल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम डोहलापारा पंचायत के सरपंच ओमप्रकाश बुधसन मरकाम को बस्तर संभाग सरपंच संघ उपाध्यक्ष पद की निर्विरोध दायित्व सौंपी गई। वहीं लेखन बघेल ग्राम पंचायत नगरनार जिला बस्तर के सरपंच को बस्तर संभाग सरपंच संघ के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

Related Articles

Back to top button