*बेमेतरा ज़िले के नवपदस्थ कलेक्टर- जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने किया कार्यभार ग्रहण*

*बेमेतरा:-* -जिले के नव पदस्थ कलेक्टर- जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज शुक्रवार 01 जुलाई 2022 को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े, अधिकारी संवेदनशील होकर आम लोगों की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहे। उल्लेखनीय है कि श्री शुक्ला वर्ष 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। इसके पूर्व वे जांजगीर चांपा कलेक्टर थे। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह छवई, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, एएसपी-पंकज पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव म्हस्के, डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना, एसडीओपी राजीव शर्मा, कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि. निर्मल कुमार सिंह ठाकुर, कोषालय अधिकारी राजेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

