खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाई जिला कांग्रेस ने याद किया नंदकुमार पटेल को तुलसी साहू ने कहा प्रदेश कांग्रेस को एकजुट किया, Bhilai District Congress remembered Nandkumar Patel Tulsi Sahu said, united the state Congress

भिलाई।  जिला कांगे्रस कमेटी भिलाई द्वारा जिला अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में रविवार को जिला कार्यालय में पूर्व पीसीसी अध्यक्ष नंद कुमार पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई। इस मौके पर नंदकुमार पटेल को याद करते हुए श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि जन जन के प्रिय श्री पटेल ने प्रदेश कांग्रेस को एकजुट करने का काम किया। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल स्मरनीय रहा है। उन्होंने प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई। श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि झीरम हमले में प्रदेश ने अपने इस जननायक को खो दिया। प्रदेश की जनता उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों ने भी अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन लाल गुप्ता, सज्जन प्रसाद दीक्षित, निलेश चौबे, निरंजन बिसाई, राजेन्द्र रजक, कन्हैय्या चूरे, नईम बेग, सुजीत साव, दिनेश पटेल, रमेश शिववंशी, उमर खान, मृ़त्युंजय भगत, अमनदीप सोढ़ी, लादूराम सिन्हा, जानकी देवी साहू, विजय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button