Uncategorized
बहुत खा ली बाजार की मैंगो-वनीला आइसक्रीम, अब घर पर बनाएं सीताफल की आइसक्रीम

गर्मी के मौसम में ठंडी-मीठी आइसक्रीम हर किसी की पसंद होती है. लेकिन बाजार की आइसक्रीम में मिलावट, प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर का डर बना रहता है. ऐसे में अगर आप बच्चों और परिवार को कुछ टेस्टी और हेल्दी खिलाना चाहते हैं, तो घर पर ही शरीफा की क्रीमी आइसक्रीम बना सकते हैं.
शरीफे में प्राकृतिक मिठास, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. इसकी आइसक्रीम न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी एक बेहतरीन विकल्प है. शरीफा को सीताफल और इंग्लिश में कस्टर्ड एप्पल भी कहते हैं



