नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट।
नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,
अपराध क्रमांक 1139/26
धारा 78,79 BNS 12 पॉक्सो एक्ट
आरोपी- मनीष कंवर पिता चंद्र कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी कुटीपारा मोपका
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता के पिता ने दिनांक 8 अगस्त 2026 को लिखित आवेदन पेश कर चौकी मोपका में रिपोर्ट दर्ज कराया की मोहल्ले का रहने वाला आरोपी मनीष कंवर पिता चंद्र कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी कुटी पारा मोपका का उसकी नाबालिक बेटी उम्र लगभग 14 साल को करीब 2 माह से स्कूल आते जाते पीछा कर रहा है तथा इशारे बाजी कर रहा है रिपोर्ट पर तत्काल अपराध धारा सदर 78,79 BNS 12 पॉक्सो एक्ट कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 9 अगस्त 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।


