छत्तीसगढ़

यातायात पुलिस बिलासपुर आवश्यक सूचना

यातायात पुलिस बिलासपुर आवश्यक सूचना

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट यातायात पुलिस बिलासपुर आवश्यक सूचना सभी नागरिक को सादर सूचित है कि सर्व आदिवासी समाज के दो अलग अलग समूहों के द्वारा आज दिनांक 09.08.2026 को प्रातः 10:00 बजे एवं 11:00 बजे से पृथक पृथक रूप से अलग-अलग रूट का उपयोग करते हुए आदिवासियों के पारंपरिक वेशभूषा में एक समूह द्वारा आदिवासी छात्रावास जरहाभाटा से अंबेडकर चौक, लखीराम ऑडिटोरियम, सदर बाजार, गोल बाजार, कोतवाली चौक होते हुए लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण में समापन होगी।
वही दूसरा समूह की शोभायात्रा जरहाभाटा छात्रावास से प्रारंभ होकर मंदिर चौक, ईदू चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड चौक, कोतवाली चौक, गोल बाजार, सादर बाजार, देवकी नंदन चौक, नेहरू चौक होते हुए पुनः वापस होगी।
अतः उक्त मार्ग में जाने वाले वाहन चालकों व नागरिकों से अपील है कि उक्त मार्ग में शोभायात्रा एवं रैली के दौरान यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा तात्कालिक बनाई गई परिवर्तित मार्ग का उपयोग करते हुए अपने गंतव्य तक जावे।

यातायात पुलिस बिलासपुर

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button