सेजस नूतन चौक में आयोजित हुआ “जागरूक नारी” कार्यक्रम, मासिक धर्म जागरूकता के साथ बच्चों को यातायात सुरक्षा की भी दी गई जानकारी

सेजस नूतन चौक में आयोजित हुआ “जागरूक नारी” कार्यक्रम, मासिक धर्म जागरूकता के साथ बच्चों को यातायात सुरक्षा की भी दी गई जानकारी
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर। सेजस नूतन चौक, सरकंडा, बिलासपुर में आर्यन फ़िल्म द्वारा बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल (IAS) एवं बिलासपुर पुलिस कप्तान श्री रजनेश सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में “जागरूक नारी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चियों एवं विद्यार्थियों को मासिक धर्म से संबंधित वैज्ञानिक एवं सही जानकारी देकर झिझक और भ्रांतियों को दूर करना तथा उन्हें जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाना था।
कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस कप्तान श्री रजनेश सिंह एवं यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल करियारे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी Rapido, Hotel Banshiwala, Arena Animation, Tercel Herbal, Aashirwad Eye Hospital एवं Jeevdharni Foundation की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
मासिक धर्म जागरूकता
मासिक धर्म जागरूकता सत्र में डॉ. कविता पुजारा, डॉ. आकांक्षा दीक्षित एवं मिस विनीता पटेल ने विद्यार्थियों को मासिक धर्म से जुड़ी आवश्यक एवं वैज्ञानिक जानकारी दी तथा बच्चों के सवालों का सहजता से समाधान किया।
वहीं डॉ. उषा किरण वाजपेयी ने मासिक धर्म जागरूकता के साथ-साथ बच्चों को उनके अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया।
यातायात जागरूकता
यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल करियारे ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में जागरूकता के साथ संवाद और सहभागिता का सकारात्मक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सेजस नूतन चौक की प्राचार्या डॉ. गायत्री तिवारी ने अतिथियों, विशेषज्ञों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
आर्यन फ़िल्म परिवार ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, स्कूल परिवार, सहयोगी संस्थाओं एवं विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा
“बात होगी, झिझक टूटेगी…
जानकारी बढ़ेगी, जागरूकता बढ़ेगी।”
“जागरूक नारी” — स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज की दिशा में एक सार्थक पहल— आर्यन फ़िल्म



