NEET- UG- 2026 परीक्षा, यातायात नियमों का पालन करें : दिनांक 21.06.2026, NEET- UG- 2026 परीक्षा

NEET- UG- 2026 परीक्षा, यातायात नियमों का पालन करें : दिनांक 21.06.2026, NEET- UG- 2026 परीक्षा
भूपेंद्र साहू ब्यूरो चीफ बिलासपुर दिनांक 21.06. 2026 दिन रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा NEET- UG- 2026 परीक्षा का आयोजन बिलासपुर के 19 परीक्षा केंद्रों में किया जा रहा है उक्त अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंध व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी जगह पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था तैनात की गई है उक्त परीक्षा का समय दोपहर 14:00 बजे से शायं 17:00 तक निर्धारित है जिसमें परीक्षार्थियों की रिपोर्टिंग का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 13:30 बजे तक रखी गई है यह परीक्षा जिले के विभिन्न 19 परीक्षा केदो में आयोजित होगी। इस दौरान जिला बिलासपुर सहित अन्य जिलों के सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों का शहर के विभिन्न मार्गों से परीक्षा केंद्रों में आगमन होगा।
उक्त आयोजन नगर के 19 विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित होगी अतः शहर में सभी दिशाओं से भारी वाहनों का नो एंट्री लगाई गई है साथ ही सभी प्रमुख मार्गो में यातायात एवं पुलिस के बल पर्याप्त मात्रा में लगाई गई है ताकि यातायात दबाव वाले मार्ग में आवश्यकता अनुसार मार्ग को परिवर्तित (डायवर्ट) किया जा सके।
परीक्षा दिनांक को विशेष करके पूल- पुलिया, संकीर्ण मार्ग, चौक चौराहा, शॉपिंग माल, शहर के एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट्स एवं अन्य कई स्थानों की ओर जाने वाली सड़कों में यातायात दबाव की स्थिति देखी जाती है।
अतः समस्त वाहन चालकों एवं नागरिकों से अपील है। कि प्रातः 10:00 बजे से परीक्षा प्रारम्भ होने तक एवं शायं 05:00 बजे परीक्षा के समापन उपरांत शहर में परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों के आवागमन के कारण यातायात दबाव की स्थिति रहेगी।
अतः उक्त समय पर अपने गंतव्य तक जाने हेतु शहर के सीमावर्ती बाहरी मार्गों का उपयोग करते हुए प्रस्थान करें। इस दौरान यातायात के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा सरल, सुगम, सुव्यस्थित एवं सुरक्षित आगमन हेतु दिये जा रहे निर्देशो का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए ही वाहनो का चालन करें।




