केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मानस एवं बक्सा विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में किया व्यापक जनसंपर्क और चुनावी सभा

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मानस एवं बक्सा विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में किया व्यापक जनसंपर्क और चुनावी सभा
कोकराझार/बक्सा (असम), 27 मार्च 2026/ केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने असम के मानस एवं बक्सा विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित विभिन्न चुनावी सभाओं एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की।
मानस विधानसभा क्षेत्र के मथनगुरी मण्डल में आयोजित चुनावी सभा में श्री साहू ने एनडीए प्रत्याशी थानेश्वर वसुमतारी , बक्सा विधानसभा के मुसलपुर मण्डल में अयोजित एनडीए प्रत्याशी मोनेश्वर ब्रम्हा एवं मुसलपुर मण्डल अंतर्गत भूटान सीमा से सटे ग्राम कदमतला के बूथ स्तर पर भी जनसंपर्क अभियान में भाग लिया। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ मिलकर घर-घर संपर्क स्थापित करते हुए पार्टी के सभी प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाया।
इन सभी कार्यक्रमों के दौरान श्री साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए की एकजुटता, संगठन की मजबूती एवं जमीनी स्तर पर सक्रियता ही आगामी चुनावों में विजय सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ तक सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने, घर-घर संपर्क स्थापित करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
श्री साहू ने यह भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे जनता का विश्वास निरंतर सुदृढ़ हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन एवं संगठित प्रयासों के बल पर एनडीए प्रत्याशियों को मानस एवं बक्सा विधानसभा क्षेत्रों में प्रचंड जनसमर्थन प्राप्त होगा।


