छत्तीसगढ़

अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु बिलासपुर स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान |29 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए रेलवे नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई |

अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु बिलासपुर स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान |
29 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए रेलवे नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई |

छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट/– 27 नवम्बर 2025/ रेलवे प्रशासन द्वारा अधिकृत वेंडरों के माध्यम से गाडियों तथा स्टेशनों में गुणवत्तायुक्त खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। स्टेशनों एवं गाडियों में यात्रियों को उपलब्ध कराई गई खानपान की गुणवत्ता को बरकरार रखने तथा उसमें लगातार सुधार हेतु वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा गाडियों तथा प्रमुख स्टेशनों में अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु नियमित रूप से खानपान जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज दिनांक 27 नवम्बर 2025 को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस भारतीयन के नेतृत्व में वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य पर्यवेक्षक व टीम द्वारा औचक खानपान जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 29 अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध नियमानुसार 80,460 रुपए का जुर्माना लगाते हुए आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि बिलासपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से निगरानी अभियान चलाता रहेगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button