छत्तीसगढ़
कोटा नगर पालिका में हड़ताल स्थगित, CMO और अध्यक्ष के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौटे : दुर्गेश सोनी सहायक राजस्व निरीक्षक

कोटा नगर पालिका में हड़ताल स्थगित, CMO और अध्यक्ष के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौटे : दुर्गेश सोनी सहायक राजस्व निरीक्षक
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट कोटा विधानसभा
कोटा नगर पालिका के कर्मचारियों की हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। आज दिनांक 10.08.2026 को दोपहर 1 बजे CMO श्री राहुल कुमार यादव और अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से चर्चा की।
आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने जनहित और राष्ट्रीय पर्व को ध्यान में रखते हुए हड़ताल स्थगित कर काम पर लौटने का निर्णय लिया। बैठक में पार्षदगण और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।



