Uncategorized

Udne Ki Aasha Written Update 4th May 2025: सायली को घर पर देख हैरान होगा सचिन, गैरजिम्मेदाराना हरकत से रेणुका को आएगा गुस्सा

Udne Ki Aasha Written Update 4th May 2025/ Image Credit: hotstar

नई दिल्ली। Udne Ki Aasha Written Update 4th May 2025: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि, कैसे सचिन अपनी पत्नी को खोने के बाद फूट-फूट कर रोने लगता है। वह मंदिर में आकर भगवान से प्रार्थना करता है कि, वे किसी भी तरह से उसकी पत्नी वापस मिल जाए। सचिन के दोस्त ने उसे घर वापस जाने के लिए कहते हैं, क्योंकि उसके सभी दोस्त लगातार सायली को हर जगह ढूंढ रहे हैं। इसके बाद सचिन घर वापस आ कर देखता है कि, सायली उसका घर पर ही इंतजार कर रही है, जिससे वह पूरी तरह से चौंक जाता है। सचिन कुछ समझ और कुछ बोल नहीं पाता वह पूरी तरह से अपना आपा खो देता है। जैसे जब वह उसे ढुंढ रहा था और उसे कुछ समझ में नहीं आ  रहा था। सायली उसकी बातें सुनकर चौंक उठती है और बताती है कि, उसे सुबह सजावट का एक बड़ा ऑडर मिला था, लेकिन घर से निकलने से पहले उसने रिया को बताया और कहा कि, वह घर पर सभी को बता दे कि वह रात में घर देरी से लौटेगी। सायली की बातों का जवाब देते हुए रिया ने कहा कि,वह सभी घर वालों को बता देगी।

Read More: ‘तुम्हे क्या लगता हमे हिन्दू शेर छोड़ कर सुअर पसंद आएंगे?’, शादी के प्रपोज पर हर्षा रिछारिया का मुस्लिम युवक को करारा जवाब 

उसी टाइम रिया डाइनिंग हॉल में आती है और सायली को देखकर चौंक जाती है। वह सायली से पूछती है कि, उसने घर से निकलने से पहले किसी को क्यों नहीं बताया। इसके बाद सायली रिया को सुनाते हुए कहती है कि,याद करो मैनें तुम्हें बताया था। तब रिया को याद आता है, कि जब सायली अपने काम के बारे में बताने के लिए उसके रूम में गई थी तो वह किसी और से फोन बात कर रही थी। एक गलती से सभी परेशान हो जाते हैं। रेणुका सायली के गैरजिम्मेदारीयां से बहुत चिढ़ जाती है और उसे समझाने के लिए सायली बताती है, कि वह एक दिन में 15000 रुपये कमाती है। वह अपनी भावनाओं भी बताती है उसे लगता है कि, सचिन को उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।

Read More: Reliance Power Share: कर्जमुक्त होने के बाद सुर्खियों में यह सस्ता पावर शेयर, 9 मई की बैठक पर टिकी सबकी नजरें – NSE:RELIANCEPOWER, BSE:533151

फिर आप आगे देखेंगे कि, सायली और सचिन साथ में खाना खा कर सोने के लिए छत पर आ जाते हैं। सायली देखती है कि, रोने से सचिन की आंखें लाल हो गई है, लेकिन सचिन अपनी पत्नी से भावनांए छुपाने की कोशिश करता है। वह कुछ झूठे बहाने बना देता है, लेकिन सायली अपने पति के प्यार को समझ जाती है। वह बताती है कि, सुबह जब वह उनकी शादी को लेकर बातें बता रहा था, तो वह गुस्सा हो गई थी । सचिन बताता है कि, कैसे उसकी गुम होने की घटना ने उसे परेशान कर दिया।

Read More: Arshad Madani Statement: सिंधु जल समझौते को लेकर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान, कहा-‘नदियों का पानी कहां ले जाएंगे..यह देश के लिए ठीक नहीं’

Udne Ki Aasha Written Update 4th May 2025: दिलीप और चिट्टी ने सायली की अवलहना करने के लिए उसका अपमान भी किया और पुलिस स्टेशन में कंप्लेन रिर्पोट दर्ज कराई। सायली को समझ आता है कि, उसकी गलतफहमी ने बहुत बड़ी गड़बड़ कर दी है और वह सचिन से माफ़ी मांगती है। उसके बाद सचिन एक फूलों की माला दिखाता है, जो उसने सुबह सायली के लिए खरीदी थी। वह सचिन से कहती है कि, वह माला उसके बालों में पहना दे। रात में वे खुशी-खुशी सो जाते हैं। आगे आप देखते हैं कि, अगली सुबह सायली अपनी माँ के घर दिलीप से बात करने आती है। कल आप देखेंगे की अपने भाई से पूछताछ करते हुए पूछती है कि उसने सचिन के खिलाफ कंप्लन क्यों फाईल कराई।

 

 

Related Articles

Back to top button