प्रदेश की जनता परिवर्तन के लिए आतुर है। द्वितीय परिवर्तन यात्रा के शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस सरकार के कुशासन एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी द्वारा जशपुर में आयोजित द्वितीय परिवर्तन यात्रा के शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर आयोजित आमसभा की सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये परिवर्तन का शंखनाद है। कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से प्रदेश में शहरों से लेकर गांव तक की जनता परेशान है, इसलिये भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने लिये परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की है। इस बार परिवर्तन करना है और भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण बीजेपी ने किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटलबिहारी वाजपेयी ने किया। गांव-गांव में प्रधानमंत्री सड़क बीजेपी सरकार ने बनवाई, समूची जनता जानती है कि पूरे प्रदेश का विकास करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया परंतु भारतीय जनता पार्टी के सालों के विकास को कांग्रेस की सरकार अपने इन 5 सालों ने तबाह कर रही है। प्रदेश के विकास को बाधित करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है।
धरमलाल कौशिक ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार आंकठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इसलिए विगत पौने 5 साल में विकास की किरण कही भी नहीं पहुंच पाई है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह भूपेश सरकार नहीं, झूठेश सरकार है, जिसने केवल सत्ता हसील करने के लिये पूरे प्रदेश के हर वर्ग के साथ छलावा किया है। आज केवल ग्रामीण क्षेत्रों में ही 55 हजार पम्प कनेक्शन पेंडिंग है जिनकी प्रक्रिया पुरी हो गयी है 1 लाख 5 हजार अस्थाई कनेक्शन चल रहे है और 1 हजार ट्रांसफार्मर जले हुए है जिनके कारण किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे है और प्रदेश की यह सरकार ट्रांसफार्मर को मरम्मत कराने के स्थिति में भी नहींं है। जिसके कारण किसानों में विवाद की स्थित बन रही है। उन्होंने कहा की इस भ्रस्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं है। आज प्रदेश में अनेकों अवैध कारोबार हो रहे है पर यह कांग्रेस सरकार के कानों में जूँ तक नहीं रेंग रही है, दुनिया इधर की उधर हो जाए पर इनका अवैध कारोबार नहींं रुकना चाहिए। यह परिवर्तन यात्रा केवल भारतीय जनता पार्टी के लिये नहीं बल्कि पुरी प्रदेश की जनता के लिये महत्वहपूर्ण है और यह प्रदेश की जनता ने ठान लिया है कि इस भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ कर फेकना ही है।