सहर्ष सूचित किया जाता है कि, *आदित्य शाकद्वीपीय युवा कल्याण समिति* के पदाधिकारी मण्डल का कार्यकाल 2 वर्ष का होता है। वर्तमान पदाधिकारी मण्डल का गठन नवम्बर 2018 में हुआ था। जिसका कार्यकाल नवम्बर 2020 में ही पूर्ण हो चुका था। संक्रमण काल की वजह से चयन प्रकिया नही हो सकी थी। अभी स्थिति
सामान्य है अतः नवीन चयन/गठन प्रक्रिया *29 अगस्त 2021 दिन रविवार* को *डोंगरिया* में सम्पन्न की जानी है। आप सभी समाज की बहुमूल्य इकाई हैं।
अतः आप सबकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।कृपया अपने व्यस्ततम समय से कुछ समय निकालकर अवश्य पधारें।
*स्थान- जालेश्वर धाम डोंगरिया*
*दिनांक व दिन- 29 अगस्त रविवार*(भाद्र कृ0 सप्तमी)
*समय – दोपहर 12 बजे से*….
टीप:- समय पर एवं ब्राह्मणोचित वेषभूषा में उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य योगदान देवें।
*विनीत*
*आदित्य शाकद्वीपीय युवा कल्याण समिति*