दैनिक राशिफल

27 अगस्त क्या कहते है आपके सितारे

मेष (Aries) : आप पैसों के मामलों में, खरीददारी और सौदेबाजी में बहुत हद तक सफल होंगे. क्या न करें- अपने तेज-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएं. अपने खान-पान थोड़ा नियंत्रण रखें.

 

वृष (Taurus) : व्यवसाय में आप अच्छी प्रगति करेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता प्राप्त कर सकेंगे. क्या न करें- दूसरों की निजी जानकारियों को सार्वजनिक करने से बचें. आज फालतू विवादों में उलझने से बचें.

मिथुन (Gemini) :जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार की संभावना हैं. दोस्तों के साथ आपकी खूब पटेगी. क्या न करें- आप नकारात्मक विचारों को अपने आस-पास बिल्कुल भी न भटकने दें. सावधान रहें.

कर्क (Cancer) : आपके द्वारा अपने प्रिय पात्र को खुश करने हेतु महंगी भेंट-सौगात की खरीदारी करने की संभावना है. क्या न करें- ऊर्जा की कमी से जूझ रहे हैं, तो अत्यधिक काम न करें.

सिंह (Leo) :आपके अंदर दृढ़ निश्चय और हिम्मत रहेगी. जिसकी वजह से आप कोई भी नया कार्य करने की क्षमता जुटा पाएंगे. क्या न करें- आज फालतू विवादों में उलझने से बचें.

कन्या (Virgo) : किसी बड़ी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है. आज बहुत से मामलों में दिन अच्छा रहेगा. क्या न करें- दाम्पत्य जीवन में कुछ विवाद होने के योग हैं. तकरार से दूर ही रहें.

 

तुला (Libra) : आज अधिकारियों या बुजुर्गों के साथ उपयोगी विचार-विमर्श हो सकता है. कामकाज का विस्तार करने लिए अच्छा दिन है. क्या न करें- नए तरीके से काम करने की कोशिश न करें.

 

वृश्चिक (Scorpio) : आज आप आत्मिक सुख और शांति महसूस करेंगे. दोस्तों की मदद से आनंद और मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं. क्या न करें- रिश्तों में अगर तनाव चल रहा है तो उसे सुलझाने की कोशिश करें.

 

धनु (Sagittarius) : बहुत से मामलों में दिन अच्छा रहेगा. आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको तारीफ मिल सकती है. क्या न करें- बेवजह अपने पार्टनर पर शक करके संबंधों को खराब न करें.

मकर (Capricorn) :आज आप व्यावसायिक मोर्चे पर एकाग्रता के साथ शुरुआत करेंगे. क्या न करें- गाड़ी चलाते समय सावधान रहें व गति को नियंत्रित रखें. लापरवाही से वाहन चलाने वालों से उचित दूरी बनाकर रखें.

कुंभ (Aquarius) : गुप्त रूप से आप बहुत सक्रिय होंगे. आपको किसी दोस्त की मदद भी करनी पड़ सकती है. क्या न करें- नौकरी या व्यवसाय में समस्याएं रह सकती हैं. कार्यस्थल के माहौल को गंभीरता से लें.

 

मीन (Pisces) : व्यवसाय या नौकरी कर रहे जातकों का मन आज अनेक तरह की दुविधाओं में अटका रहेगा. क्या न करें- कार्यक्षेत्र में विरोध होने की संभावना बन रही है, इसलिए सतर्क रहें.

 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button