छत्तीसगढ़

निजी लैबों और अस्पतालों में भी करा सकते हैं कोरोना जांच,

निजी लैबों और अस्पतालों में भी करा सकते हैं कोरोना जांच,

जांजगीर-चांपा 28 अगस्त 2020/ राज्य शासन द्वारा प्रदेश के कुछ निजी लैबों और अस्पतालों को भी कोविड-19 की पहचान के लिए कोरोना जांच की अनुमति दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर के छह निजी लैबों को कोरोना वायरस की आरटीपीसीआर जांच की अनुमति दी गई है। इनमें कोर डायग्नोस्टिक लैब, डॉक्टर लाल पैथ लैब, एसआरएल लैब डायग्नोस्टिक, पाथ काइंड लैब, मेट्रोपोलिस हेल्थ केयर लैब और सब अर्बन लैब शामिल हैं।

वहीं रायपुर के एनएच एमएमआई, नवा रायपुर के बाल्को मेडिकल सेंटर और रायगढ़ के ओ.पी. जिंदल अस्पताल को ट्रू-नाट टेस्ट की अनुमति दी गई है। रायपुर के एनएच एमएमआई, रामकृष्ण केयर, मेडिशाइन, श्री नारायणा और वी-केयर अस्पताल, बिलासपुर के अपोलो अस्पताल तथा कोरबा के एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर को रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच की अनुमति दी गई है। कोई भी व्यक्ति इन निजी लैबों एवं अस्पतालों में स्वयं के व्यय पर कोरोना जांच करा सकता है।अजय शर्मा रिपोर्टर विज्ञापन एवम् खबरों के लिए संपर्क करें
9977420682

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button