छत्तीसगढ़
02 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित

02 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित
नारायणपुर, 28 सितम्बर 2026// जिले में कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शुष्क दिवस में जिले में संचालित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान को 02 अक्टूबर को पूर्णतः बंद रखने आदेशित किया गया है। उक्त शुष्क दिवस में शराब का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।


