विकासखंड बम्हनीडीह में उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा 2026 संपन्न, उल्लास साक्षरता परीक्षा का निरीक्षण करते श्री राजेश कंवर CSC मौहाडीह केंद्र, शासकीय प्राथमिक शाला मौहाडीह

विकासखंड बम्हनीडीह में उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा 2026 संपन्न, उल्लास साक्षरता परीक्षा का निरीक्षण करते श्री राजेश कंवर CSC मौहाडीह केंद्र, शासकीय प्राथमिक शाला मौहाडीह
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 27 सितंबर 2026 रविवार को विकासखंड बम्हनीडीह में विभिन्न केंद्रों पर नव साक्षरों के लिए महापरीक्षा आयोजित की गई। महापरीक्षा केंद्रों में सैकड़ों नवसाक्षरों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।परीक्षा का उद्देश्य नव साक्षरों के अर्जित ज्ञान और बुनियादी साक्षरता कौशल का आकलन करना रहा। परीक्षा का सफल संचालन और केंद्रो पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विकासखंड के अधिकारीयों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा संचालन केंद्रो पर उपलब्ध सुविधाओं और नव साक्षर के सहभागिता की जानकारी ली। कार्यक्रम के माध्यम से विकासखंड में 15 वर्ष से अधिक आयु व वयस्कों को बुनियादी साक्षरता प्रदान करने के साथ उन्हें शिक्षा जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।
ब्लाक समन्वयक डॉ उमेश कुमार दुबे ने कहा कि महापरीक्षा अभियान में नव साक्षरों के बड़ी संख्या में भागीदारी को कार्यक्रम के प्रति उनकी रुचि और जुड़ाव के रूप में देखा गया।परीक्षा के सफल आयोजन में जिला, विकासखंड प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मियों, स्वयंसेवी शिक्षकों तथा अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




