मनोरंजन

एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक देश भर में चर्चा का विषय बना था। दोनों की शादी 15 साल से ज्यादा चली थी और उनके दो बेटे भी हैं।

एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक देश भर में चर्चा का विषय बना था। दोनों की शादी 15 साल से ज्यादा चली थी और उनके दो बेटे भी हैं। लेकिन उनके अलग होने और कोर्ट केस की खबरों के बीच ऐसी खबरें भी आईं कि सुजैन ने ऋतिक से एलिमनी (तलाक के बाद मिलने वाली रकम) के तौर पर ₹400 करोड़ की मांग की थी और बॉलीवुड में इसे अब तक का सबसे महंगा तलाक भी माना जाता है। अब उनकी बहन और ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने इन दावों को गलत बताया है और कहा है कि सुजैन को इस तरह पैसों की जरूरत नहीं थी
उन्होंने कहा, ‘हर कोई हैरान था। बहुत हंगामा हुआ था। लोगों की उनकी पर्सनल जिंदगी के बारे में बहुत सी राय थीं, लेकिन मुझे लगता है कि उन दोनों ने इसे बहुत अच्छे से संभाला। यह सब आपसी सहमति से हुआ। मैं एक बात साफ तौर पर कहना चाहती हूं कि कभी भी ₹400 करोड़ की एलिमनी नहीं दी गई थी।’

सुजैन ने ऋतिक से नहीं लिए 400 करोड़
उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैं ऑनलाइन लोगों को यह कहते हुए देखती हूं कि ₹400 करोड़ दिए गए और सुजैन और अमीर हो गईं, तो मुझे बहुत बुरा लगता है। मतलब, यह सरासर झूठ है। मेरी प्यारी बहन ने कुछ भी नहीं लिया। हम ऐसे परिवार और ऐसी मां की संतान हैं जिन्होंने हमें सिखाया है कि भौतिक चीजें जरूरी नहीं हैं। रिश्ते ज्यादा जरूरी हैं। इसलिए, मेरी बहन ने कुछ भी नहीं लिया। यही वजह है कि आज भी अपने एक्स-हसबैंड ऋतिक और अपने एक्स-इन-लॉज, पिंकी और राकेश रोशन के साथ उनका रिश्ता बहुत शानदार है। वे उन्हें बहुत प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत गरिमापूर्ण तरीके से व्यवहार किया। वह ‘गोल्ड-डिगर’ नहीं हैं। वह बहुत शालीन हैं। वह एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं।’

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button